दिल्लीराज्य

देश की राजधानी में अब रेखा राज… मुख्यमंत्री पद की ली शपथ; 6 विधायकों को भी मिली नई कमान

नई दिल्ली

शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ दिल्ली के 6 विधायकों ने भी गुरुवार (20 फरवरी) दोपहर को रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सत्ता में वापसी हो गई है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में बुधवार (19 फरवरी) को 50 वर्षीय रेखा गुप्ता को आठवीं दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार देर शाम राज निवास में रेखा गुप्ता द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। उपराज्यपाल के शपथ दिलाने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गई हैं।

मनजिंदर और इंद्राज ने भी ली शपथ

मनजिंदर सिंह सिरसा और रविन्द्र इंद्राज ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। इस बार भाजपा ने दिल्ली की 70 सीटों में से 48 सीटों पर कब्जा किया था।

आशीष सूद ने ली मंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा के बाद आशीष सूद ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है।
 
 प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की ली शपथ

रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। एक-एक करके सभी छह विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

 रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रही हैं। इनके बाद छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

 मोदी जी की जय के लगे जमकर नारे

पीएम मोदी ने सभी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संतों का झुककर अभिनन्दन किया। मैदान में मोदी जी की जय, जय श्री राम और वंदे मातरम के जमकर नारे लगे।

6 विधायक बने मंत्री

रेखा गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायकों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज ने नए मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। वर्मा ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराया था।

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की पहली बैठक दिल्ली सचिवालय में दोपहर करीब तीन बजे होने की संभावना है। इस बैठक में महिला समृद्धि योजना और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू किया जा सकता है। महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक भुगतान किया जाएगा।

27 साल बाद बीजेपी की दिल्ली में वापसी

बीजेपी ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया। BJP ने आखिरी बार 1993-98 में दिल्ली में सत्ता हासिल की थी। पार्टी नेताओं ने बताया कि पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध हैं। रेखा हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं।

वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री हैं। शपथ ग्रहण के बाद वह वर्तमान में बीजेपी शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने बुधवार देर शाम राज निवास में रेखा गुप्ता द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।

उपराज्यपाल के शपथ दिलाने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गई हैं। हरियाणा के जुलाना में जन्मी गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम हैं। बाद में उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की। फिर उन्होंने एक वकील के रूप में भी काम किया।

आरएसएस से पिछले 32 साल से जुड़ीं रेखा ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। वह 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव बनी थीं और 1996-97 में डूसू अध्यक्ष चुनी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button