राज्यहरियाणा

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हरियाणा के 33 व्यक्तियों में से 11 कैथल जिले के हैं, इनमें 1 महिला भी शामिल

कैथल
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हरियाणा के 33 व्यक्तियों में से 11 कैथल जिले के हैं, जिनमें से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। इन 11 लोगों में एक महिला भी शामिल है। हालांकि पुलिस प्रशासन को अभी तक आधिकारिक रूप से इनकी सूची प्राप्त नहीं हुई है। डीएसपी ने बताया कि मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक सूची सरकार या उच्च अधिकारियों से नहीं आई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सूची प्राप्त होगी, प्रत्येक व्यक्ति के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। यदि किसी की आपराधिक पृष्ठभूमि पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कैथल जिले के इन व्यक्तियों को किया गया डिपोर्ट
1. अभिषेक गांव प्योदा
2. शाहील गांव धुंधरेहड़ी
3. जितेश वालिया कैथल शहर
4. अमन कुमार, गांव अटेला
5. ओमी देवी, गांव खेड़ी साकरा
6. अंकित, गांव कसान
7. सुशील, गांव मटौर
8. रमेश, कैथल शहर
9. गुरप्रीत, गांव अरनौली
10. प्रिंस, गांव काकौत
11. मनदीप, स्यों मांजरा

पुलिस सूत्रों के अनुसार अमेरिका से लौटाए गए इन लोगों पर वीजा शर्तों के उल्लंघन, अवैध प्रवास या अन्य कानूनी कारणों का संदेह है। प्रशासन अब इस मामले में विस्तृत जांच करेगा और सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आधिकारिक सूची मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button