राज्यहरियाणा

ऐसी शादी आपने कभी नहीं देखी होगी, झज्जर जिले में दूल्हा-दुल्हन तो थे, लेकिन न तो पंडित था, न सजा मंडप

झज्जर
आपने शादियां तो कई देखी होंगी लेकिन ऐसी शादी आपने कभी नहीं देखी होगी। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। यह अनोखी शादी झज्जर जिले के गांव गोरिया में हुई। यहां दूल्हा-दुल्हन तो थे, लेकिन न तो पंडित था। गांव गोरिया के शहीद भगत सिंह युवा मंच के सदस्य सर्वेश भुक्कर ने केक काटकर अपनी दुल्हन पारस को वरमाला पहनाई।

भगत सिंह के चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर दुल्हा-दुल्हन ने पहनाई वरमाला
बता दें कि शादी में कोई भी सोने चांदी के आभूषण नहीं लिए गए। शादी के बाद मंदिर में पूजा अर्चना न कर भगत सिंह के चित्र के आगे पुष्प अर्पित कर रस्म पूरी की गई। भगत सिंह को साक्षी मानकर शादी की रस्में हुई। खास बात यह रही कि इस खास शादी में न पंडित जी आए और ना ही मंडम सजा था। आपसी सहमति से मंत्रोच्चार के साथ शादी करने के बजाय केक काटकर व भगत सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करने के बाद दुल्हा व दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई गई।

वहीं शहीद भगत सिंह युवा मंच के सदस्य सर्वेश भुक्कर ने बताया कि वह बच्चपन से भगत सिंह के जीवन से प्रभावित रहे हैं। वे भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने अपने शादी के कार्ड पर गणेश भगवान की फोटो की बजाय दिनबंधु चौधरी छोटूराम व शहीद भगत सिंह का फोटो छपवाया हुआ है। शादी कार्ड में प्रीति भोज व बारात प्रस्तान का समय दर्शाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button