
(रिपोर्ट: सादिक खान)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति भी चुनावी मैदान में पूरी सक्रियता के साथ जुट गए हैं।
डॉ. प्रजापति इन दिनों पश्चिम बंगाल प्रवास पर हैं, जहां वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अशोकनगर 101 विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपने चुनावी अभियान को और तेज करने का संदेश दिया है।
उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को हावड़ा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के ओजस्वी विचारों को सुना और उनका सानिध्य प्राप्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति ने विश्वास जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जुटा हुआ है और जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है और भाजपा उस उम्मीद पर पूरी तरह खरा उतरेगी। डॉ. प्रजापति ने दावा किया कि इस बार चुनाव परिणाम राज्य की राजनीति में नया अध्याय लिखेंगे।



