उत्तर प्रदेशराज्य
Trending

ऊर्जा मंत्रालय से अब सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्रालय की बड़ी जिम्मेदारी

मंत्री पद संभालने के बाद लखनऊ स्थित बापू भवन कार्यालय में भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर किया कार्यभार ग्रहण

सादिक खान 

लख़नऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि सोमेंद्र तोमर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने लखनऊ स्थित बापू भवन कार्यालय में भगवान महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने विभागीय कार्यों की शुरुआत की।

इस अवसर पर सोमेंद्र तोमर ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं प्रांतीय रक्षक दल से जुड़े जवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पूर्व सोमेंद्र तोमर उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऊर्जा विभाग में रहते हुए उन्होंने प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अब सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव एवं कार्यशैली से विभाग को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

मंत्री पद संभालने के पहले ही दिन उन्होंने भगवान महादेव का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button