
नई दिल्ली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने आज नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान संगठनात्मक विषयों, अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों और राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता को लेकर सार्थक चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
कुंवर बासित अली ने कहा कि राजनाथ सिंह जी का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त हुई है।
इस मुलाकात के लिए बासित अली ने रक्षा मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।



