राजनीतिक
Trending

बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव! शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का किया ऐलान

बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है। भाजपा विधायक दल की अहम बैठक में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। कोलकाता में हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगी।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया। बताया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी कल पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से बंगाल की राजनीति में मजबूत और जमीनी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और आक्रामक राजनीतिक शैली ने उन्हें भाजपा का बड़ा चेहरा बना दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास और नई राजनीति की ओर आगे बढ़ेगा।

इस खबर के सामने आते ही भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया है और पूरे बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button