राज्य
Trending

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ आगमन पर होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे तथा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से होगा संवाद

रिपोर्ट: सादिक खान

लख़नऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय लखनऊ दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में आज भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ में आज उनके स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा, माल्यार्पण एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी लखनऊ पहुंच रहे हैं।

पार्टी कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और स्वागत मार्ग पर स्वागत द्वार एवं बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा।

दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे तथा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद कर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह दौरा आगामी चुनावी तैयारियों को और गति प्रदान करेगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर राजधानी में उत्साह और उमंग का माहौल है तथा कार्यकर्ता उनके आगमन को संगठन के लिए प्रेरणादायक अवसर के रूप में देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button